Saturday, October 24th, 2026

लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर पांच हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ाए

रीवा
लोकायुक्त टीम रीवा ने मऊगंज जिले में कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उक्त कार्रवाई अपर कलेक्टर के चेंबर में की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि जमीन के बंटवारे की फाइल को राजस्व न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज के पक्ष में फैसला करने के लिए अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी द्वारा 20000 रुपए की मांग की गई थी।
 
पहली किस्त में वह 10000 रुपए पहले ही ले चुके थे। जब शिकायतकर्ता ने शेष 10000 रुपए में कुछ कंसेशन करने की बात की तो उन्होंने 5000 का कंसेशन भी शिकायतकर्ता को दिया था।

शेष बचे 5000 को बुधवार की देर दोपहर अपने चेंबर में बतौर रिश्वत लेते हुए अपर कलेक्टर पकड़े गए हैं। उक्त कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार एवं निरीक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम के द्वारा की गई है। अपर कलेक्टर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

 

#Additional Collector Ashok Kumar Ohri

Source : Agency

पाठको की राय