Monday, October 19th, 2026

एसडीएम मनीष को लोकायुक्त टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

रायसेन
 रायसेन जिले में गैरतगंज के एसडीएम मनीष जैन को भोपाल लोकायुक्त टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। एसडीएमने क्रेशर मालिक तनवर पटेल से क्रेशर की अनुमति के लिए रिश्वत मांगी थी। पटेल ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त को की थी।

पूर्व नियोजित योजना के तहत लोकायुक्त की टीम बुधवार को शाम 4 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां पहले से मौजूद क्रेशर मालिक पटेल रिश्वत के रुपये एसडीएम कार्यालय में बाबू को दे रहे थे। लोकायुक्त टीम ने दफ्तर के दरवाजे लगा लिए हैं।

कार्यालय के अंदर लोकायुक्त की टीम व एसडीएम जैन सहित उनका स्टाफ मौजूद है। बाहर मीडिया व अन्य लोग लोकायुक्त टीम द्वारा दरवाजा खोलने का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

#50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Source : Agency

पाठको की राय