Tuesday, October 20th, 2026

लोकायुक्त टीम ने सीधी में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

 सीधी.

लोकायुक्त टीम रीवा ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कारवाई मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सीधी जिले के तहसील मड़वास में की गई है। जमीन की इतलावी के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। तहसील कार्यालय एवं पटवारी के निवास पर रिकार्ड देखे जा रहे हैं।

बता दें कि रमेश तिवारी निवासी जोडउरी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत किया था कि राजेश कोल पटवारी जमीन के इतलाबी के लिए 4000 रिश्वत की मांग कर रहे हैं। पैसा नहीं देने पर कार्य नहीं किया जा रहा था, ऐसे में दोनों के बीच तय बात पर मंगलवार की सुबह 11 बजे 2000 रिश्वत देने तहसीलदार कार्यालय में पहुंचा। तब तक लोकायुक्त की टीम अपना जाल बिछा चुकी थी। जैसे ही रमेश तिवारी ने पटवारी को रिश्वत दिया तो लोकायुक्त टीम रंगे हाथ पकड़ लिया। यह दूसरी किस्त रही है। पहली किस्त 2000 पहले ले चुका था।


टिकरी गेस्ट हाउस में हो रही कार्रवाई

बता दें कि रंगे हाथ पकड़ने के बाद आरोपित पटवारी को लेकर लोकायुक्त टीम टिकरी ले जाकर करवाई कर रही है। राजस्व अमले की लगातार हो रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

#रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Source : Agency

पाठको की राय