Tuesday, October 20th, 2026

लोकायुक्‍त टीम ने पंचायत समन्वयक को रिश्‍वत लेते पकड़ा

मंदसौर
आमजन के कार्यों को करने के बजाय टालमटोल कर रिश्वत के लिए परेशान करने के बढ़ते मामले उच्च अधिकारियों की अनदेखी से बढ़ रहे हैं। जनपद पंचायत गरोठ में शुक्रवार को दोपहर पश्चात लोकायुक्त उज्जैन टीम ने जनपद पंचायत में जनपद के पंचायत समन्यवक अधिकारी ओमप्रकाश राठौर को ग्राम पंचायत बर्रामा के सहायक सचिव दिनेश मीणा से ग्राम रामनगर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।

शिकायतकर्ता दिनेश मीणा ने बताया कि बर्रामा पंचायत में नंदन फलोद्यान के मामले की शिकायत की जांच में जनपद समन्वयक ओमप्रकाश राठौर द्वारा गांव में ग्रामीणों से पूछताछ में कोई शिकायत सामने नहीं आई। जो जांच हुई उसको गोलमाल कर दबा दिया और जनपद अधिकारी ने दुबारा जांच के लिए मुझे फोन कर परेशान कर दबाव बनाया ओर डराया गया, फिर गांव में जाकर दुबारा जांच की ओर शिकायत बंद के लिए मुझसे 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। मैंने मना किया तो बात 20 हजार रुपये में तय हुई। 4 सितंबर को 2 हजार दे दिए थे।

 

#रिश्‍वत लेते पकड़ा

Source : Agency

पाठको की राय