Tuesday, October 20th, 2026

लोकायुक्त ने दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा

इंदौर
 लोकायुक्त इंदौर की टीम ने दो जगह रिश्वत लेते अधिकारियों को पकड़ा है। इस समय कार्यवाई जारी है। पहली कार्रवाई डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की टीम ने राऊ क्षेत्र में की है।

यहां से पटवारी अमरसिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। वहीं दूसरी कार्यवाई डीएसपी आनंद यादव ने सहकारिता विभाग में की है, जहां संतोष जोशी की 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। दोनों जगह एक साथ कार्रवाई जारी है।

 

#रिश्वत लेते पकड़ा

Source : Agency

पाठको की राय