Tuesday, October 20th, 2026

वेयर हाउस कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

जबलपुर
 लोकायुक्त पुलिस ने एमपी वेयर हाउस कार्पोरेशन के रीजनल मैनेजर को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपित रीजनल मैनेज संदीप बिसारिया वेयर हाउस संचालक से रिश्वत की मांग कर रहा था।

10-12 माह का किराया नहीं भुगतान हुआ था

लाेकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि बरेला में पीड़ित फरियादी अमित का वेयर हाउस है जिसका दस बारह माह का किराया नहीं भुगतान हुआ था। इस किराया का भुगतान करवाने के लिए उसने रीजनल मैनेजर से संपर्क किया। मैनेजर ने इसकी एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद फरियादी ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत की।

जांच करने के बाद लोकायुक्त ने योजना बनाई

जांच के बाद लोकायुक्त ने ट्रेप करने की योजना बनाई और तय रकम को लेकर फरियादी को रीजनल मैनेजर के कार्यालय कृषि उपज मंडी भेजा। गुरुवार की सुबह फरियादी जैसे ही रीजनल मैनेजर से मिला और उसे दस हजार रुपये की रकम दी लोकायुक्त ने ट्रैप कर लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय