Monday, October 19th, 2026

लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

उज्जैन
 लोकायुक्त उज्जैन ने रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई जिसमें पटवारी को पैसे लेते पकड़ा गया।


पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि पटवारी रचना गुप्ता तहसील रतलाम द्वारा 10 हजार की रिश्वत मांगी है। इसपर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रचना गुप्ता को 5000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गई। इस मामले में फरियादी गोपाल गुर्जर निवासी बॉलसोढ़ी तहसील रतलाम ने शिकायत की थी कि भूमि की पावती आदि बनाने के एवज में उससे 10000 रूपये की रिश्वत मांगी गई है। इनमें से 5000 रूपये वो पहले दे चुका था और 5000 की फिर मांग की गई। इसपर फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन से शिकायत की गई जिसके बाद निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव की टीम के द्वारा मौके पर ट्रैप कने की कार्रवाई की गई।

 

 

#पटवारी को रंगे

Source : Agency

पाठको की राय