Friday, October 23rd, 2026

लोकसभा चुनाव: क्रिकेटर मुकेश कुमार बने गोपालगंज के ब्रांड एंबेसडर, कुश्ती खिलाड़ी रामपूजन सहनी भी शामिल

गोपालगंज.

समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रामपूजन सहनी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी शशिप्रकाश और डीएम मकसूद आलम ने एक साथ बैठक कर वोट प्रतिशत बढ़ाने पर बातचीत की। बैठक के बाद मीडिया के माध्यम से रामपूजन ने अपील की नवमतदाता लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें। अन्य मतदाता भी अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रामपूजन साहनी आगामी लोकसभा चुनाव में गोपालगंज जिले के निर्वाचन के ब्रांड एंबेसडर होंगे। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसके लिए रामपूजन साहनी के साथ अनुबंध कर लिया है। पहलवान रामपूजन गोपालगंज के भोरे प्रखंड के कुआड़ीडीह के रहने वाले हैं, जो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगे।

मतदाता बढ़-चढ़कर निर्वाचन कार्य में भाग लें
समाहरणालय कार्यालय में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पहलवान रामपूजन ने कहा कि वोटर टर्न आउट बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। अपील करेंगे कि मतदाता बढ़-चढ़कर निर्वाचन कार्य में भाग लें। भोरे के मूल निवासी पहलवान रामपूजन साहनी ने राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय व अन्य मुकाबलों में जिले समेत बिहार का नाम रोशन किया है। वे वर्तमान में जिला कुश्ती संघ के महासचिव भी है। मौजूदा समय के रामपूजन के अनुज दीपक साहनी ने भी अपने वजन में राज्यस्तरीय मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता है और गांव में ही स्थित आंखड़ा में जूनियर पहलवानों को ट्रेनिंग कराते हैं।

 

#Mukesh Kumar#Rampujan Sahni brand ambassador

Source : Agency

पाठको की राय