Lok Sabha Election: प्रदेश की जांजगीर चांपा सीट को BJP क्यों मान रही सबसे अहम? 22 फरवरी को गृहमंत्री करेंगे चुनावी शंखनाद
जांजगीर चांपा.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर में गृहमंत्री का जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान पर आगमन होगा। वह जहां लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के साथ तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं।
जिसमें चार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश मूढ़त और जांजगीर चांपा लोकसभा प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल ने जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा स्तरीय बैठक की और पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्त्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक बीजेपी 104 सीटों में से करीब 45% सीटों पर 50 हजर से भी कम वोटों के अंतर से हारी थी. इन सीटों को जीतने की रणनीति बनाने के लिए बीजेपी आलाकमान ने एक समिति भी बनाई है, जो इन सीटों से जुड़े मुद्दों, समस्याओं, लाभार्थियों आदि की विस्तृत जानकारी जुटा रही है.
राज्यों में किसे कितनी सीटें?
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां एनडीए को 24-26 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है।राजस्थान की बात करें तो यहां भी एनडीए 20-22, इंडिया अलायंस, 2-3 सीटें जी सकता है। हरियाणा में एनडीए 6-8, इंडिया 2-4 सीटें जीत सकता है। पंजाब की बात करें तो आम आदमी पार्टी को चार से छह सीटें, कांग्रेस को चार से छह सीटें, बीजेपी को दो से तीन और अकाली दल को एक से दो सीट मिल सकती है। इसके अलावा, दिल्ली में बीजेपी पांच से छह, इंडिया अलायंस एक से दो सीट जीत सकता है। तेलंगाना की बात करें तो यहां बीआरएस को 9-11, एनडीए को 2-3, इंडिया अलायंस को तीन से चार और अन्य को एक सीट मिल सकती है। तमिलनाडु की 39 सीटों में इंडिया को 30-34 सीटें, एनडीए को चार से आठ सीटें जा सकती हैं।
#BJP considering#Janjgir Champa seat#most important#Home Minister#Amit Shah#blow election trumpet

पाठको की राय