Thursday, October 22nd, 2026

Lok Sabha Election: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी भाजपा, पर 'मोदी मैजिक' जैसा कुछ नहीं

पटना.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि हिंदू गौरव बढ़ने से आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के बड़ी जीत हासिल करने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने इसमें किसी 'मोदी मैजिक' की भूमिका को खारिज किया। स्वामी रविवार को यहां एक विधि सम्मेलन में बोले रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और इसके वैचारिक मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में व्यक्ति की तुलना में संगठन और सिद्धांत को ज्यादा महत्व दिया जाता है।

स्वामी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा के 370 से ज्यादा सीटें जीतने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 400 का आंकड़ा पार करने के दावे के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि भाजपा अपने पिछले चुनावी प्रदर्शन को पीछे छोड़ देगी। पहली बार हिंदू अपनी पहचान पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्हें अब वह संकोच महसूस नहीं होता, जो (पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल) नेहरू के समय में उन पर थोपा गया था।"

 

#nothing l'Modi magic'#but BJP will achieve#big victory#general elections#Subramanian Swamy

Source : Agency

पाठको की राय