Sunday, October 25th, 2026

उपभोक्ता आयोग द्वारा 9 जुलाई को लोक अदालत : अध्यक्ष न्यायमूर्ति केमकर

भोपाल

राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शांतनु एस. केमकर ने बताया कि आयोग में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये 9 जुलाई को विशेष अदालतों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग एवं प्रदेश के सभी 52 जिलों में उपभोक्ता आयोग कार्यालयों में यह अदालतें लगेंगी।

न्यायमूर्ति केमकर ने बताया कि राज्य उपभोक्ता आयोग में विचाराधीन प्रकरणों के लिये राज्य आयोग कार्यालय भोपाल तथा जिला उपभोक्ता आयोग में विचाराधीन प्रकरणों के लिये संबंधित जिला उपभोक्ता आयोग के जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालय में लोक अदालत लगेगी। लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिये इच्छुक पक्षकार/अधिवक्ता से "प्री-सिटिंग'' की कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों को भी अवगत कराया गया है।

आयोग ने सभी पक्षकार और अधिवक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में लोक अदालत के माध्यम से अपने विचाराधीन उपभोक्ता प्रकरणों के निराकरण के लिये आग्रह किया है।

 

 

#लोक अदालत

Source : Agency

पाठको की राय