Saturday, October 24th, 2026

एआईजीजीपीए के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

भोपाल

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के लिए ऑनलाइन "लोगो डिजाइन प्रतियोगिता" की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए 10 अप्रैल की शाम 5 बजे तक (एमपी मायगव) पर प्रविशिष्टयाँ आमंत्रित की गई हैं। प्रतियोगिता में सभी उम्र और वर्ग के नागरिक सहभागिता कर सकते हैं। उत्कृष्ट डिजाइन एवं चयनित प्रतिभागी को 11 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। प्रतियोगिता के संबंध में पूरी जानकारी mp.mygov.in पर उपलब्ध है।

 

 

#"लोगो डिजाइन प्रतियोगिता"

Source : Agency

पाठको की राय