Monday, October 19th, 2026

खेलो इंडिया के तहत स्थानीय बच्चों ने किया कराटे का प्रदर्शन

विकसित भारत संकल्प यात्रा में मां तुझे प्रणाम योजना के लाभार्थी छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

अनूपपुर
भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 जनवरी को नगर पालिका क्षेत्र अनूपपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान खेल युवा कल्याण विभाग अनूपपुर द्वारा समतपुर तालाब के पास स्थानीय बच्चों द्वारा खेलो इंडिया के तहत कराटे का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही खेलों इंडिया के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं मां तुझे प्रणाम योजना के लाभार्थी छात्र, छात्राओं का सम्मान किया गया।

 

#Khelo India

Source : Agency

पाठको की राय