Friday, October 23rd, 2026

पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के नए चेयरमैन के लिए लॉबिंग शुरू

भोपाल
पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन बनने के लिए डीजी रैंक के कुछ अफसरों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। दरअसल पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन विजय यादव 31 अक्टूबर को रिटायर होने जा रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद उनकी जगह पर किसे बैठाया जाएगा इसे लेकर सरकार में भी विचार शुरू हो गया है। वर्ष 1987 बैच के अफसर विजय यादव अक्टूबर में रिटायर हो रहे हैं।

पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के कई प्रोजेक्ट प्रदेश भर में चल रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुलिस आवासों की घोषणा के बाद उन पर भी तेजी से काम चल रहा है। सरकार इस पद पर ऐसे अफसर को बैठाना चाहती है कि ताकि सीएम की घोषणा पर अमल तेजी से होता रहे। इसलिए सरकार की दृष्टि से यह पद महत्वपूर्ण है। इसलिए कुछ अफसरों ने इस पद के लिए लॉबिंग अभी से शुरू कर दी है।

आमतौर पर इस पद पर डीजी रैंक के सीनियर अफसर को पदस्थ किया जाता था, ताकि पुलिस के निर्माण कार्यों की निगरानी बड़े स्तर पर होती रहे। विजय यादव प्रदेश पुलिस में तीसरे क्रम पर है। हालांकि दूसरे नंबर पर जो अफसर हैं वे निलंबित चल रहे हैं।

विजय यादव के रिटायर होने के बाद एडीजी मिलिंद कानस्कर डीजी बनेंगे। वर्ष 1989 बैच के कानस्कर की पदोन्नति होते ही इस बैच के अफसरों का डीजी बनने का क्रम शुरू हो जाएगा। इस बैच में 11 अफसर प्रदेश में पदस्थ हैं। कानस्कर में अभी एडीजी एसएएफ हैं।

 

#Housing Corporation

Source : Agency

पाठको की राय