Sunday, October 25th, 2026

नालंदा जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में खाने में छिपकली मिली, 20 बच्चे हुए बीमार

नालंदा
नालंदा जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को खाने में छिपकली मिली। खाना खाने के बाद 20 बच्चे बीमार पड़ गए। यह मामला नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के शेखपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का है। परिजनों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र देकपूरा में छोटे बच्चों को पढ़ने के बाद दोपहर के भोजन में रसिया परोसा गया था। बच्चे ने खाने के बाद उल्टी करना शुरू कर दिया। इतने में एक बच्चे की थाली में मृत छिपकली पाई गई। इस घटना के बाद बच्चे डर गए और उन्होंने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में उपस्थित एक डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति ठीक है। फिलहाल इलाज के लिए बच्चे को यहीं रखा जाएगा। बता दें कि यह खबर सुनते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजन आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे और वहां मौजूद रसोइया और अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

 

#Anganwadi centre

Source : Agency

पाठको की राय