Thursday, October 22nd, 2026

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खास अंदाज में पीएम को किया विश, मोदी जैकेट के साथ इस अवतार में आए नजर

नई दिल्ली
आज पूरा देश एक साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Birthday) का जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर अलग-अलग जगह कई खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही है। देश-विदेश, पक्ष-विपक्ष हर कोई आज पीएम मोदी को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दे रहा है।

वीडियो में बच्चों का दिखा खास लुक
इसी मौके पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को पीएम मोदी की तरह तैयार देखा जा रहा है। इनके सामने टेबल पर केक रखा हुआ है। यह सभी बच्चे मोदी अवतार में बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं।

 

#पीएम को किया विश

Source : Agency

पाठको की राय