Sunday, October 25th, 2026

कूनो नेशनल पार्क में मां ज्वाला के साथ मस्ती करते दिखे नन्हें चीता शावक

श्योपुर
श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता सियाया (ज्वाला) के 4 शावकों का वीडियो सामने आया है। नन्हे शावक अपनी मां ज्वाला के साथ अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं। मदर्स डे पर यह वीडियो कूनो प्रबंधन की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

 वीडियो के साथ लिखा है- 'दुनिया में पहला और असली संबंध हमारी मां से है, जो बिना किसी शर्त हमसे प्यार करती है, पोषण, सुरक्षा और बहुत कुछ देती है जिसे हम गिन भी नहीं सकते।' सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। देश में चीतों के इकलौते घर कूनो नेशनल पार्क में पिछले साल सितंबर में शुरू हुए चीता प्रोजेक्ट के अंतराल में 3 चीतों की मौत के बाद के मायूसी छाई हुई थी, इसके बीच सियाया (ज्वाला) द्वारा बीते 24 मार्च को जिन 4 शावकों को जन्म दिया गया था अब उनकी अठखेलियों से कूनों में खुशी की लहर है।

 

 

#कूनो नेशनल पार्क

Source : Agency

पाठको की राय