Monday, October 19th, 2026

लखनऊ में अब यहां नहीं होंगी शराब की दुकानें

लखनऊ
लखनऊ में शहर में स्कूल, अस्पताल व मंदिर के पास आवंटित शराब दुकानों को हटाने की नागरिकों की मांग को शासन ने गम्भीरता से लिया है। ऐसी कई शिकायतों को देखते हुये आबकारी विभाग को ऐसी दुकानों का ब्योरा जुटाने को कह दिया गया है। वहीं आबकारी विभाग ने भी पहले चरण में करीब 100 ऐसी चिन्हित की है जिनके लिये शिकायतें आ चुकी है। इन्हें दूसरी जगह आवंटित करने की कवायद की जा रही है।  आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नये सत्र में ऐसे स्थानों के लिये दुकानों का आवंटन ही नहीं होगा। साथ ही एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है कि जिसके तहत अगले सत्र में शराब दुकानों के लिये लाटरी निकालते समय उनसे दुकान की जगह का ब्योरा लिया जायेगा। फिर इसका परीक्षण कराया जायेगा कि कहीं वह स्कूल, अस्पताल व मंदिर के पास तो नहीं है।

 

 

#Liquor shops

Source : Agency

पाठको की राय