Saturday, October 24th, 2026

9 व 15 अगस्त को बन्द रहेंगी मदिरा दुकान

बेमेतरा
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक आदेश जारी कर 9 अगस्त मोहर्रम एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं एफ.एल.3(क), व एफ.एल.7 सैनिक कैन्टीन को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल3 (क) शॉपिंग माल स्काई बार व एफ.एल.7 सैनिक कैंटिन को पूर्णत: बंद रखने तथा अवैद्य शराब के विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस प्रशासन एवं जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया गया है।

 

#Liquor

Source : Agency

पाठको की राय