Friday, October 23rd, 2026

ओणम पर केरल में शराब की रिकॉर्ड 624 करोड़ रुपये की शराब बिक्री

तिरुवनंतपुरम
ओणम से ठीक पहले केरल में 624 करोड़ रुपये की शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई, जो 2021 में 529 करोड़ रुपये थी। राज्य में शराब के एकमात्र थोक व्यापारी केरल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन के अनुसार, शुक्रवार को एक सप्ताह के आंकड़े सामने आए जो ओणम के पहले दिन के साथ समाप्त हुआ जो बुधवार को था।

कोल्लम, इरांजालकुडा, चेरतलाई और पय्यान्नूर में चार खुदरा दुकानों में एक करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई, और कोल्लम 1.06 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ पहले नंबर पर रहा।

केरल में शराब की खपत के अध्ययन से पता चलता है कि राज्य की 3.34 करोड़ आबादी में से लगभग 32.9 लाख लोग शराब का सेवन करते हैं, जिसमें 29.8 लाख पुरुष और 3.1 लाख महिलाएं शामिल हैं।

रोजाना करीब पांच लाख लोग शराब का सेवन करते हैं। इसमें 1043 महिलाओं समेत करीब 83,851 लोग शराब के आदी हैं।

शराब की बिक्री से राज्य के खजाने में सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है।

 

#ओणम

Source : Agency

पाठको की राय