Wednesday, October 21st, 2026

बिहार में शराब: कुछ भी पता चले तो सीधे केके पाठक से करें शिकायत

पटना  

बिहार में शराबबंदी को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है। सीएम नीतीश कुमार के सख्‍त आदेश के बाद पुलिस और मद्य निषेध विभाग दिन-रात छापामारी में जुटे हुए हैं। इस बीच मद्य निषेध विभाग के नए अपर मुख्‍य सचिव के.के.पाइक ने एक नई पहल करते हुए बिहार की जनता के लिए अपना वाट्सएप नंबर जारी कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि शराब से सम्‍बन्धित कोई भी जानकारी लोग सीधे उनके साथ शेयर कर सकते हैं।

के.के.पाठक काफी सख्‍त अधिकारी माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम नीतीश ने उन्हें मद्य निषेध विभाग में राज्‍य में शराबबंदी कानून को पूरी तरह लागू करने के खास मकसद के साथ तैनात किया है। अपर मुख्‍य सचिव के.के.पाठक ने अपना वाट्सएप नंबर 9473400600 जारी करते हुए लोगों से शराब कारोबार से जुड़ी जानकारी शेयर करने की अपील के साथ ही यह भरोसा भी दिलाया है कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार से पूरी तरह शराब माफिया के अंत का आदेश दिया है। राज्‍य में जहरीली शराब से मौतों की सिलसिलेवार घटनाओं के बाद पुलिस और मद्यनिषेध विभाग पर कार्रवाई का काफी दबाव है।

पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए एक बड़ी बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद से पिछले 10 दिनों में राज्‍य में करीब 20 हजार छापेमारी की जा चुकी है। अब तक चार हजार से ज्‍यादा मामले दर्ज किए गए हैं और दोनों विभागों ने मिलकर साढ़े चार हजार से ज्‍यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चार सौ से अधिक वाहनों को जब्‍त भी किया गया है। इस दौरान दोनों विभागों ने करीब 1.70 लाख लीटर शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार की योजनाश् नदियों में भी सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाने और ड्रोन के जरिए निगरानी की भी है।

 

#बिहार में शराब

Source : Agency

पाठको की राय