Thursday, October 22nd, 2026

बिजली बिलों में अनियमितता पर लाइनमैन निलंबित

भोपाल 


मिसरोद विद्युत वितरण केंद्र में ग्राम अमझरा में बिजली बिलों में गड़बड़ी पाए जाने पर लाइनमैन शिवनारायण राव को निलंबित कर दिया गया है। मीटर रीडर (आउटसोर्स) सोनू सिंह राजपूत की सेवाएँ तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी हैं। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को अमझरा गाँव पहुँचकर बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को सुना था। उन्होंने जाँच कर जरूरी कार्रवाही के निर्देश दिए थे।

बिजली बिलों में अनियमितता पर तत्कालीन एवं वर्तमान प्रबंधक एस.एस. मलिक, अंकित बिमल, सहायक प्रबंधक सुशिल्पा गजभिये और संजय कुमरे को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

 

#लाइनमैन निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय