Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर लाइन मैन दिनेश मेवाड़े निलंबित

भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर से भोपाल जाते समय राजगढ़ जिले के बड़ोदिया तालाब ग्राम में देवगढ़ विद्युत उपकेन्द्र का अकास्मिक निरीक्षण किया। उपकेन्द्र में मालूम चला कि बड़ोदिया तालाब ग्राम पंप वाली लाइन में फाल्ट हुआ है, लेकिन लाइनमैन सुधार नहीं रहा है।

श्री तोमर ने तुरंत लाइन मैन दिनेश मेवाड़े को निलंबित करने के निर्देश दिये। लाइनमैन मेवाड़े के निलंबन के आदेश जारी हो गये है। उन्होंने संबंधित महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक को बड़ोदिया तालाब ग्राम का भ्रमण कर मेंटीनेंस करवाने तथा मीटर रीडिंग आधारित बिल देने के निर्देश दिये।

 

Source : Agency

पाठको की राय