Friday, October 23rd, 2026

भाण्डेर विद्युत वितरण केन्द्र में पदस्थ लाइन परिचारक निलंबित

भोपाल 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कर्त्तव्यों में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के आरोप में सेंवढ़ा संभाग अंतर्गत भाण्डेर वितरण केन्द्र में पदस्थ लाइन परिचारक छोटे लाल कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। निर्देशों के परिपालन में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने मैदानी अधिकारी- कर्मचारियों से कहा है कि वे कार्य के प्रति गंभीर रहें। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सचेत किया है कि राजस्व वसूली और उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंपनी जिम्मेदार है। इस जिम्मेदारी के निर्वहन में लाइन स्टॉफ से लेकर इंजीनियर तक किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय