इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में 17 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया
भोपाल
भोपाल क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल किया गया है। दरअसल जीवनरक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में क्राइम ब्रांच के DIG ने 17 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच में 47 नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीआईजी इरशाद वलि ने 17 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच लंबे समय से किसी बड़े वारदात को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।जिसके कारण यह सर्जरी की गई है। इसके अलावा जीवन रक्षक इंजेक्शन की कालाबाजारी में दो सब इंस्पेक्टर को निलंबित भी किया गया है।
ज्ञात हो कि लंबे समय से शहर में वार्ड जाते बढ़ती जा रही है बावजूद इसके थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मामले में डीआईजी इरशाद वली ने पुलिसकर्मियों को हिदायत भी दी थी। माना जा रहा है कि वाहन चोरी सहित कई वारदातों को अंकुश न लगाने पाने की वजह से और अपराधियों को न रोक पाने के कारण क्राइम ब्रांच ने यह फेरबदल किया है।

पाठको की राय