Thursday, October 22nd, 2026

10 साल की बच्ची से दुराचार में इस्लामिया कमेटी के उपसचिव को उम्रकैद, POSCO कोर्ट ने सुनाई सजा

सासाराम

10 साल की बच्ची के साथ दुराचार करने के करीब आठ साल पुराने मामले में अपर जिला जज-7 नीरज बिहारी लाल की विशेष पोक्सो अदालत ने मंगलवार को दोषसिद्ध अभियुक्त कथित इस्लामिया कमेटी तिलौथू के उपसचिव मो. महमूद आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही विशेष अदालत ने अभियुक्त पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर अभियुक्त को एक साल की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा होगी।

 

#Life imprisonment

Source : Agency

पाठको की राय