Saturday, October 24th, 2026

गुरु के बिना जीवन की सार्थकता ही नहीं: मंत्री श्री शुक्ला

भोपाल
गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने देश और प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि गुरू ही सदमार्ग पर चलने का रास्ता दिखाते हैं। वे ही हमारे जीवन के मार्गदर्शक है। सही क्या है, गलत क्या है। झूठ क्या है और सच क्या है, हमें समझाते हैं। गुरू असमंजस और हिचकिचाहट में हमारी राहों को सरल बनाते हैं।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि "करता करे ना कर सके, गुरू करे सब होए, सात दीप नौ खंड में गुरू से बड़ा न कोय"। हमें अपने जीवन में गुरू के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही जीवन में सम्मान भी प्राप्त नहीं होता है। गुरू के बिना ज्ञान की रोशनी भी अधूरी है।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि गुरु को गोविंद ने यानि की भगवान ने भी गुरु को अपने से ऊपर दर्जा दिया है इसीलिए संत कबीर के दोहे "गुरू गोविन्द दोऊ खड़े काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपनो,जिन गोविन्द दियो बताय" की सार्थकता को प्रत्येक जन को स्मरण कर गुरु को प्रणाम करना चाहिए।

 

 

#Guru Purnima

Source : Agency

पाठको की राय