Wednesday, October 21st, 2026

LIC ने लॉन्च की नई स्कीम, 30 सितंबर तक दांव लगाने का मौका

 नई दिल्ली

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नई बीमा योजना की पेशकश की है। इस योजना का नाम धन वृद्धि (Dhan Vridhhi) है। LIC ने कहा कि इस बीमा योजना की बिक्री 23 जून से शुरू हो गई है और यह 30 सितंबर को बंद हो जाएगी।

LIC के मुताबिक, धन वृद्धि एक नॉ-लिंक्ड, पर्सनल, सेविंग वाली और सिंगल प्रीमियम वाली जीवन योजना है जो सुरक्षा और बचत देती है। पॉलिसी जारी रहते समय अगर धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को वित्तीय मदद देने का प्रावधान इस योजना में किया गया है। वहीं मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर एक गारंटीशुदा राशि देने का प्रावधान भी इसमें रखा गया है।

कब तक के लिए: यह योजना 10, 15 एवं 18 वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध है। इसमें न्यूनतम बुनियादी तयशुदा राशि 1.25 लाख रुपये की पेशकश की गई है। पॉलिसीधारक बेस लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में एक एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी बेनिफिट राइडर के अलावा एक नया टर्म एश्योरेंस राइडर जोड़ने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसे ऑनलाइन के साथ-साथ एजेंटों के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है।

आपको बता दें कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को एलआईसी का शेयर भाव 624 रुपये के स्तर पर था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई।

 

 

#LIC

Source : Agency

पाठको की राय