Monday, October 19th, 2026

LIC ने धन रेखा पाॅलिसी की शुरुआत, योजना से जुड़ी सभी बड़ी बातें

नई दिल्ली
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 13 दिसंबर यानी सोमवार को एक नई पाॅलिसी मार्केट पेश किया। इस पाॅलिसी का नाम है धन रेखा (Dhan Rekha Policy), आइए समझते हैं कि इस प्लान में LIC की तरफ से ग्राहकों को क्या-क्या ऑफर किया जा रहा है।

LIC की तरफ से जारी किए गये प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इस पाॅलिसी में कई सुविधाएं दी जा रही हैं। जैसे यह नाॅन-लिंक्ड पाॅलिसी है यानी शेयर मार्केट से उतार-चढ़ाव से इसका कोई लेना देना नहीं है। साथ ही LIC कैसा प्रदर्शन करती है इसका भी प्रभाव इस पाॅलिसी पर नहीं पड़ेगा। साथ ही महिलाओं का लिए इसमें कम प्रीमियम भुगतान करने की बात कही गई। वहीं, थर्ड जेंडर के लोग भी इस पाॅलिसी में निवेश कर सकते हैं। इसमें लिमिटेड प्रीमियम का भी ऑप्शन है। यह पाॅलिसी 20 साल, 30 साल और 40 साल के लिए ली जा सकती है। लेकिन लिमिटेड प्रीमियम ऑप्शन होने की वजह से आपको जितने साल का चयन करेंगे उसके आधे टाइम पीरियड तक ही भुगतान करना होगा।

20 साल का प्लान के लिए 8 साल कम से कम उम्र और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए। वहीं, 30 साल के प्लान के लिए कम से कम उम्र 3 साल और अधिकतम उम्र सीमा 45 साल होनी चाहिए। जबकि 40 साल के प्लान के लिए 90 दिन कम से कम उम्र सीमा और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होना चाहिए। जबकि मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख का है। जबकि मैक्सिम की सीमा नहीं है।

इस पाॅलिसी में लोन लेने की सुविधा भी है। अगर कोई व्यक्ति लिमिटेड प्रीमियम का विकल्प चुनता है तो वह 2 साल बाद लोन ले सकता है। वहीं, सिंगल प्रीमियम में 3 महीने बाद ही लोन लिया जा सकता है।

 

#LIC

Source : Agency

पाठको की राय