Thursday, October 22nd, 2026

सड़क हादसे में एलआइसी एजेंट की मौत, पत्नी घायल


रायपुर

निमोरा के पास हाइवा के पीछे से कार जा घुसी और उसमें सवार एलआईसी एजेंट जयप्रकाश पात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं उनकी धर्मपत्नी गीतांजली पात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई जिनका इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है।

राखी थाना प्रभारी लक्षमी जायसवाल ने बताया कि निमोरा के पास हाइवा के पीछे जाकर कार के घुस जाने से गरियाबंद निवासी जयप्रकाश पात्र उम्र करीब 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उस नाक और सिर में गंभीर चोट आई थी। वह अपनी पत्नी के साथ कार क्रमांक सीजी 23 के 1446 में सवार होकर गरियाबंद से रायपुर आ रहे थे की यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीएससी अभनपुर रवाना कर दिया। वहीं घटना में मृतक की पत्नी भी गंभीर रुप से घायल हो गई है जिसे इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय