Sunday, October 25th, 2026

दपूमरे रायपुर मंडल द्वारा चलाया जा रहा समपार फाटक जागरूकता अभियान

रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा 10 से 16 जून अंक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत संरक्षा अधिकारियों  संरक्षा सलाहकारों एवं सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा।

इस अभियान के तहत रायपुर स्टेशन, उरकुरा स्टेशन एवं विभिन्न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट, सरस्वती नगर , भनपुरी गेट, उरकुरा गेट , डी डी -10 एवं डी डी- 8 सहित 6 समपार फाटकों में तथा इसके अलावे फाफाडीह पेट्रोल पंप, गुढि?ारी पेट्रोल पंप सहित 3 पेट्रोल पंप में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया साथ में लोगों की काउंसिलिंग भी की गई एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है ।

 

Source : Agency

पाठको की राय