सवा महीने पहले लिखा पत्र, ट्रैडमैन आरक्षक संवर्ग का जीडी में परिवर्तन करने गृह मंत्री सक्रिय
भोपाल
प्रदेश पुलिस में दोÞ हजार से ज्यादा ट्रेडमैन संवर्ग के आरक्षक जीडी (जनरल ड्यूटी) में परिवर्तन का पिछले कई सालों से इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक्टिव हुए हैं। उन्होंने अपने विभाग के आला अफसरों को इस संबंध में पत्र लिखा है। उनके पत्र को लेकर अब टेड्रमैन संवर्ग के आरक्षकों को पदोन्नति के बाद जनरल ड्यूटी में परिवर्तित करने पर विचार शुरू हो गया है।
सूत्रों की मानी जाए तो ट्रेडमैन संवर्ग के कर्मियों ने फरवरी में गृह मंत्री को आवेदन देकर मांग की थी कि उन्हें जनरल ड्यूटी में परिवर्तित करवाया जाए। यह व्यवस्था पिछले कई सालों से पुलिस मुख्यालय ने बंद कर दी है। प्रदेश की 22 बटालियनों में ट्रेडमैन पर भारी धनराशि खर्च हो रही है। वहीं पुलिस की जनरल ड्यूटी का भी बल कम है। इस आवेदन पर गृह मंत्री ने मार्च में इस पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश गृह विभाग को दिये हैं। जहां से पुलिस मुख्यालय यह पत्र पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय इस संबंध में जल्द ही प्रस्ताव बनाकर कोई ठोस निर्णय ले सकता है।
इसी दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अफसरों के बंगलों पर नियमानुसार अर्दली ही तैनात करने के निर्देश दिए थे, उन्होंने कहा कि नियमा से ज्यादा संख्या में ये पदस्थ नहीं होना चाहिए। सीएम के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय भी हरकत में आया और सभी पुलिस अधीक्षकों और बटालियनों के कमांडेंट को इस संबंध में लिखा गया कि अर्दली की तैनात का नियमानुसार पालन हो।
रिटायर्ड अफसरों के घर पर भी अर्दली
सीएम के निर्देश के बाद यह भी सामने आया कि रिटायर्ड पुलिस अफसरों के घर पर भी अर्दली के रूप में कई लोगों को तैनात कर रखा है। हालांकि इनकी संख्या पुलिस मुख्यालय तक नहीं पहुंच सकी है, लेकिन अब पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद इन सभी को वापस अपनी मूल ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।

पाठको की राय