सौर ऊर्जा उत्पादकों को लेटर ऑफ अवार्ड वितरण
भोपाल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग और अध्यक्ष मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम गिर्राज दंडोतिया 25 मई को सुबह 10 बजे शिवाजी नगर स्थित ऊर्जा भवन में सौर ऊर्जा उत्पादक किसानों को लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) वितरित करेंगे। किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा उत्थान महाअभियान योजना घटक-'अ' (कुशम-अ) में एलओए ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित सब-स्टेशनों में कृषकों की अनुपयोगी या बंजर भूमि पर सौर संयंत्र की स्थापना के लिए दिए जायेंगे।
कार्यक्रम में कुछ सौर ऊर्जा उत्पादकों और पॉवर मैनेंजमैट कंपनी लिमिटेड के बीच विद्युत क्रय अनुबंध (पीपीए) का अदान-प्रदान भी किया जाएगा।
Source : Agency

पाठको की राय