Wednesday, October 21st, 2026

फर्जी मस्टर रोल बनाकर हाजिरी की शिकायत पर ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्त करने पत्र जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही
मनरेगा तहत ग्राम पंचायत घघरा में कार्यरत ग्राम रोजगार सहायक जय सिंह आर्मो द्वारा फर्जी मस्टर रोल बनाकर हाजिरी की शिकायत उनकी सेवा समाप्ति के लिए परियोजना निदेशक जिला पंचायत डीआरडीए ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा को पत्र जारी किया है।

सेवा समाप्ति के लिए जारी पत्र में कहा गया है कि जियालाल आर्माे एवं मजदूरगण, ग्रामवासीगण, उप सरपंच तथा पंचगण, ग्राम पंचायत घघरा द्वारा शिकायत किया गया है कि ग्राम रोजगार सहायक एवं मेटो के द्वारा पंचायत में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण एवं हितग्राही मूलक सभी कार्यों में अपने परिवारो के नाम पर फर्जी मस्टर रोल बनाकर लाखों रुपए का फर्जी किया जा रहा है।

प्राप्त शिकायत की जांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेण्ड्रा से कराया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार जय सिंह आर्माे ग्राम रोजगार सहायक द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत भूमि समतलीकरण कार्य, डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण एवं पुलिया निर्माण कार्यों के मस्टररोल श्रमिकों के अलावा अपने पिता, माता, पत्नि एवं भाई के नाम से (चार मजदूर के) 263 दिवस का हाजिरी कुल राशि 49 हजार 831 रुपए की फर्जी हाजिरी होना सही पाया गया।

इस संबंध में आर्माे को अंतिम कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण चाहा गया था। आर्माे द्वारा अपने जवाब में फर्जी हाजिरी के संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। जवाब समाधान कारक नहीं होने के कारण जय सिंह आर्माे ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत घघरा का सेवा तत्काल समाप्त कर अवगत कराने परियोजना निदेशक जिला पंचायत डीआरडीए ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा को पत्र जारी किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय