Tuesday, October 20th, 2026

आइए जानते हैं लू से बचने के कुछ तरीके

 


गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. आने वाले एक या दो महीनों में तापमान बढ़ने लगेगा और लू चलनी शुरू हो जाएगी. इस लू के कारण घर से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर सावधानी ना बरती जाए तो आप बीमार भी पड़ सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप लू से खुद का बचाव करें. आज हम आपको लू से बचने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

– लू से बचने के लिए कभी भी खाली पेट घर से बाहर ना निकलें

– इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. हो सके तो घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ ले जाएं.

– इस दौरान हल्का खाना खाएं. बहुत अधिक मसाले वाला खाना खाने से बचें.

– लू से बचे रहने के लिए आम पना, शिकंजी, ठंडाई, नारियल पानी, लस्सी, गन्ने का जूस का सेवन करते रहें.

– इस दौरान संतरा, खीरा, मौसमी, अंगूर, तरबूज, खरबूज, खीरा व ककड़ी जैसे फलों का सेवन करते रहें.

– घर से बाहर जाने पर सिंथेटिक कपड़ों की जगह, पूरी बांह वाले सूती और हल्के रंग के कपड़े पहने.

– घर से बाहर निकलते समय सनग्लासेस का इस्तेमाल जरूर करें.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय