Sunday, October 25th, 2026

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने आए थे LeT के दहशतगर्द, श्रीनगर में हुए ढेर

 श्रीनगर
 
जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार रात लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। अब कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि ये आतंकी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाना चाहते थे। बेमिना इलाके में हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई थी। मारे गए तीन दहशतगर्दों में एक स्थानीय आतंकी भी शामिल था।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान के हैंडलर्स ने दो LeT के दो पाकिस्तान आतंकवादियों को साल 2018 से पाकिस्तान में रह रहे पहलगाम के एक स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन मीर के साथ यात्रा पर हमले के इरादे से भेजा था।' अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है।
सोमवार को आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। कश्मीर जोन पुलिस ने IG विजय कुमार के हवाले से लिखा, 'दस्तावेजों और अन्य सामग्री के अनुसार, मारे गए एक एक आतंकी की पहचान फैसलबाद के रहने वाले अब्दुल्ला गौजरी के रूप में हुई है। यह बड़ी सफलता है।' खास बात है कि दो आतंकी सोपोर मुठभेड़ के दौरान बचकर भाग गए थे।
 
खास बात है कि सरकार अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर खासी सतर्क नजर आ रही है। बीते सप्ताह लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने वार्षिक यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस संबंध में उन्होंने राज भवन में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। 43 दिनों तक चलने वाली यात्रा का आगाज 30 को हो रहा है। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी यात्रा की तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक बुलाई थी।

 

 

#LeT के दहशतगर्द

Source : Agency

पाठको की राय