Monday, October 26th, 2026

कोडेनार-कान्हापारा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जगदलपुर

कोडेनार के कान्हापारा में ग्रामीणों ने तेंदुआ को गुफा में जाते देख घेर लिया, इसके बाद आस-पास गांव से तकरीबन 150 से 200 की संख्या में ग्रमीण अपना पारंपरिक हथियार तीर-धनुष और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे थे, इसकी सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंचकर वन विभाग ने तेंदुआ को पकडने के लिए सभी सामानों को लेकर मौके पर पंहुचा, वहीं तेंदुआ गुफा से निकलकर जंगल की ओर भाग निकला। आपको बता दें कि 20 दिन पहले भी तेंदुआ गांव में मौजूद जानवरों को निशाना बना चुका था, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय