Monday, October 26th, 2026

रायबरेली में लेखपाल की कार में आग लगाई, धमकी भरा कागज भी घर के सामने रखा

रायबरेली
रायबरेली में तहसील के आवासीय परिसर में सोमवार की रात लेखपाल की कार को किसी शरारतीतत्व ने आग लगा दी। आग लगाने के बाद लेखपाल के आवास के सामने धमकी व गाली लिखा कागज रख दिया। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है।

प्रयागराज के निवासी आदित्य कुमार तहसील में लेखपाल हैं। वह तहसील परिसर स्थित सरकारी कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। आवास के बगल में उनकी कार खड़ी थी। रात में किसी शरारतीतत्व ने उनकी कार में लगा दी। जब कार धू-धू करके जलने लगी तब कालोनी में रहने वाले राजस्वकर्मियों की आंख खुली। किसी प्रकार सभी कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।  

घटना के बाद लेखपाल के घर के पास एक कागज मिला है, जिसमें लेखपाल को धमकी व गाली दी गई है। लेखपाल ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

 

#Lekhpal

Source : Agency

पाठको की राय