Tuesday, October 20th, 2026

महान गायिका अनुराधा पौडवाल ने डा बीके जैन की भेंट पर चित्रकूट आने का आमंत्रण किया स्वीकार

सतना
भजन और फिल्मों में गायकी के दम पर भारत में ही नही अपितु पूरे विश्व में अलग ही पहचान बनाने वाली महान गायिका पद्मश्री डॉ.अनुराधा पौडवाल से श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ.बी.के.जैन एवं  मनोज पांड्या ने उनके मुम्बई स्थित निवास पर जाकर सौजन्य भेंट की तथा परम पूज्य सदगुरुदेव भगवान की प्रेरणा से धर्म नगरी चित्रकूट में  ट्रस्ट द्वारा संपादित किये जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के बारे में उन्हें अवगत कराया। जिस पर महान गायिका अनुराधा पौडवाल ने बड़ी प्रसन्नता जताई और ट्रस्ट द्वारा संपादित किए जा रहे सेवा प्रकल्पों को सराहा।

उनसे मुलाकात पर ट्रस्टी डा बी के जैन ने समस्त सदगुरु परिवार की ओर से उन्हें स्मृतिचिह्न स्वरूप गुरु पादुका, एवं गुरुदेव का साहित्य भेंटकर धर्मनगरी चित्रकूट पधारने हेतु आमंत्रित किया,जिसे उन्होंने सहृदय स्वीकार किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय