मां को बहन के यहां छोड़ घर आकर लगाई फांसी
भोपाल
ऐशबाग इलाके में अपनी मां को बहन के घर छोड़ने के बाद एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बागसेवनिया में पटरी पार कर रही वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
छोला मंदिर थाना इलाके में स्थित भानपुर रेलवे ट्रेक से पुलिस ने युवक की लाश बरामद की है। पुलिस का अनुमान है कि युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक कैसर खान उर्फ रेहान पुत्र भूरा खान (22) मकान नंबर 25 बागउमराव दूल्हा बाग में किराए से रहता था। कैसर पैंटरी का काम करता था। कल सुबह उसने अपनी मां को ऐशबाग में रहने वाली बहन के घर छोड़ दिया था। इसके बाद घर लौटे युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वहीं छोला मंदिर पुलिस ने बताया कि रास्लाखेड़ी में रहने वाले गोलू लोधी पुत्र सीताराम लोधी (26) की पात्रा नाले के पास में स्थित रास्लाखेड़ी रेलवे ट्रेक पर लाश मिली है। पुलिस का अनुमान है कि उसने खुदकुशी की है।
हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया यह कारण साफ नहीं हो सके हैं। इधर, बागसेवनिया में सरेंद्र पैलेस के पास में स्थित रेलवे पटरी को पार करते समय 82 वर्षीय रिंकी बाई पति भैयालाल निवासी पीसी नगर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सुरेंद्र पैलेस में स्थित एक मकान में झाड़ू-पौछे का काम करने जा रही थीं।

पाठको की राय