Tuesday, October 20th, 2026

नक्सलियो द्वारा लगाये एलईडी किया फ्यूज

बलरामपुर
नक्सलियो द्वारा संवेनशील क्षेत्र चुनचुना ,पुन्दाग,पचपेडी, भुताही तथा बंदरचुआ मोड के पास एलईडी लगाये जाने की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते ने इसे डीफ्यूज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सूबे मे इन दिनो धान की खरीदी की जा रही है। नक्सलियो के द्वारा धान खरीदी परिवहन मे बाधा डालने की नीयत से पुलिस ने नक्सलियो के खिलाफ लोगो की मदद से विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत धान परिवहन हेतु पुलिस के आला अफसरो ने योजना तैयार कर सडक मरम्मत व नयी सडक का निर्माण करना नक्सली गतिविधियो पर नजर रखना जैसे कार्य है। इसी के चलते पुलिस को सूचना मिली कि नकासलियो द्वारा बडी वारदात को अंजाम देने के लिये सडक को खोदकर एलईडी लगाया गया जिसे सुरक्षाबल के बम निरोधक दस्ते ने पता लगाकर उसे डीफ्यूज कर दिया।सुरक्षा बल ने 7 नग एलईडी और वायर तथा इसके प्रयोग मे आने वाले सामान को बरामद किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय