Friday, October 23rd, 2026

ब्रिटेन में मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ स्ट्राबेरी की खेती से कमा रहे लाखों रुपए

  मोहनलालगंज  
ब्रिटेन में मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ वापस लौटे सिद्धार्थ सिंह अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज में बिना पॉली हाउस के स्ट्राबेरी की खेती कर लाखों रुपये कमा रहे हैं। अभी तक परंपरागत खेती में लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा था गोपालखेड़ा में रहने वाले राजेश सिंह मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। उनके मौसेरे भाई ने यूके में एमबीए करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में काम करना शुरू किया। लेकिन वहां मन नहीं लगा और नौकरी छोड़कर वापस लौट आए। यूके के नाटिंघम के अलावा पुणे व हिमांचल जाकर स्ट्राबेरी उगाने की बारीकियां सीखीं। जिसके बाद गांव में हो नई तकनीक से खेती शुरू की।


देश में मिले अच्छी किस्म के पौध
इस बार विदेश से रोक के चलते पौधों की अच्छी नर्सरी नहीं मिल सकी। जो नसरी मिली वह उत्तम किस्म की नहीं थी। वह चाहते हैं कि अधिकारी इस तरफ ध्यान दें ताकि अपने देश में ही अच्छी किस्म की पौध मिल सके।

हर साल चार से पांच लाख का मुनाफा
पहले साल खेती करने में और संसाधन जुटाने में सात लाख रुपये से अधिक की लागत आ गई थी। इस बार संसाधन पर ज्यादा खर्च नहीं हुआ। लगभग चार लाख रुपये खर्च आया। फसल लगभग आठ लाख की बिकी।

 

 

#स्ट्राबेरी की खेती

Source : Agency

पाठको की राय