Thursday, October 22nd, 2026

50 हजार से अधिक कियोस्क सेंटर पर मिलेगी लर्निंग लाइसेंस की सुविधा

भोपाल
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में अब आॅनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाना बहुत आसान होने जा रहा है। परिवहन विभाग भोपाल सहित प्रदेश भर में संचालित कियोस्क से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा देने वाला है। इस सुविधा के तहत परिवहन विभाग पूरे प्रदेश में करीब 50 हजार से अधिक केंद्रों को आॅनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने वाला है। विभागीय अफसरों का दावा है कि इस संबंध में ट्रायल जारी है। संभवत: एक नवंबर या दीपावली से इस सुविधा के शुरू होने की संभावना है।

92,123 ने दिया था आॅनलाइन टेस्ट
गौरतलब है कि परिवहन आयुक्त मुकेश जैन और अपर आयुक्त (प्रवर्तन) अरविंद सक्सेना ने 2 अगस्त को आॅनलाइन लर्निंग लाइसेंस सेवा का शुभारंभ किया था। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक 1,01,389 आवेदकों ने आॅनलाइन मोड में लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इनमें 92,123 ने आॅनलाइन टेस्ट दिया, जिसमें से 81,605 आवेदकों ने टेस्ट पास कर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय