Wednesday, October 21st, 2026

गूगल से सीखा मर्डर का तरीका: प्रेमिका को जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, फिर कर दी हत्या; माशुका की थी एक ही जिद

जगदलपुर.

माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरसकली के जंगल में एक युवती का शव पेड़ लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे त्रस्त होकर प्रेमी उसे अपने साथ जंगल में ले गया। जंगल में प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रेमिका की हत्या कर उसे पेड़ पर फंदे से लटका दिया, ताकि लोगों को लगे कि युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना पुलिस के मुताबिक, मृतका के पिता ने थाने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी शादी समारहो में शामिल होने के लिए घई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उनकी बेटी का शव भुसरकली जंगल में लटका हुआ है। शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी विनोद साहू और अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के निरीक्षण पर युवती की मौत संदिग्ध लगी। घटनास्थल की बारिकी से जांच कर सबूत एकत्रित किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदलपुर से वैज्ञानिक अधिकारी  शषांक द्विवेदी को बुलाया गया। घटनास्थल की बारिकी से जांच कर युवती की मौत में संदेह जाहिर किया गया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में युवती के साथ अनाचार करने के साथ ही युवती की हत्या गला घोटकर करने की बात सामने आई। जांच में पता चला युवती किसी युवक के साथ प्रेम में थी और अपने प्रेमी से शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी।

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती का प्रेम-प्रसंग कुरलूबहार में रहने वाले युवक लखींचद मरकाम से चल रहा था। लखीचंद ने युवती से शादी का वादा कर उसका शारिरिक शोषण किया था। इसी दौरान लखीचंद का रिश्ता ओडिशा की एक लड़की से तय कर दिया गया। लखीचंद का रिश्ता तय होते ही युवती परेशान हो गई और वह लखीचंद से ओडिशा निवासी युवती से रिश्ता तोड़ने की बात कह रही थी। लखीचंद लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते गुस्से में था और उसने हत्या की प्लानिंग रच डाली। युवक ने गूगल में हत्या करने का तरीका भी सर्च किया, लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

#brutalized girlfriend#taking her forest#murdered#Learned murder from Google

Source : Agency

पाठको की राय