Friday, October 23rd, 2026

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जेपी नड्डा के पटना दौरे पर जमकर निशाना साधा, सिर्फ घूमने के लिए बिहार आए

पटना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेपी नड्डा के पटना दौरे पर जमकर निशाना साधा। नेता तेजस्वी ने कहा कि नड्डा घूमने के लिए बिहार आए हैं। ऐसा लग रहा है कि वह बस मौज-मस्ती कर रहे हैं। ये लोग सत्ता में हैं, बिहार के लिए कुछ करना चाहिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए ठोस वादा करना चाहिए था।

तेजस्वी ने आरजेडी दफ्तर के बाहर लगे अपने पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समर्थक लगाते रहते हैं। बेरोजगारी सबसे बढ़ी दुश्मन है। सभी लोगों को आर्थिक न्याय चाहिए। जो लोग डिग्री लेकर घर पर खाली बैठे हैं, उन्हें काम मिलना चाहिए।

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आए। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी में स्टीमर में बैठकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। साथ ही नड्डा स्व.शारदा सिन्हा के घर भी पहुंचे और उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद देर शाम में वे वापस पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 

 

#Tejashwi Yadav

Source : Agency

पाठको की राय