Sunday, October 25th, 2026

दमोह मामले में प्याज के छिलकों की तरह उघड़ रहीं परतें : गृह मंत्री

भोपाल,
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि दमोह के विवादित गंगा जमना स्कूल में कथित धर्मांतरण के मामले में जांच सही दिशा में जा रही है और मामले में प्याज के छिलकों की तरह परतें उघड़ रहीं हैं। डॉ. मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि दमोह मामले में जांच की जा रही है। परतें उघड़ रहीं हैं। जांच सही दिशा में जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों, इस तरह की फिरकापरस्त ताकतों और माफिया पर प्रदेश में बुलडोजर चलता ही है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय