Friday, October 23rd, 2026

लक्ष्मी प्रसाद वर्मा अतिरिक्त प्रधान सेनानी के पद पर पदोन्नत

रायपुर
लक्ष्मी प्रसाद वर्मा , सीनियर स्टॉफ आफिसर नगर सेना मुख्यालय रायपुर का नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ मुख्यालय अटल नगर , नवा रायपुर छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त प्रधान सेनानी के पद पर पदोन्नत होने पर  नगर सेना मुख्यालय अटल नगर , नवा रायपुर में अतिरिक्त महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम (भा.पु.से.) , श्री मयंक श्रीवास्तव , निदेशक (भा.पु.से.) अग्निशमन , आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ द्वारा स्टार लगाकर बैज सेरेमनी की कार्यवाही की।

ज्ञात हो कि श्री वर्मा वर्ष 2000 बैच के अधिकारी है बेसिक प्रशिक्षण पंण्डित जवाहर लाल पुलिस एकेडमी सागर तथा आधारभूत प्रशिक्षण प्रशासन अकादमी भोपाल के उपरान्त प्रारंभिक पोस्टिंग जिला सेनानी दन्तेवाड़ा के पद पर हुआ जहां लगभग 10 वर्षो तक बस्तर में अपनी सेवाओं के दौरान दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर व नारायणपुर में नवीन कार्यालय की स्थापना व जवानों की भर्ती , वर्ष 2006-07 में कोंटा - सुकमा में आई भीषण बाढ़ के दौरान भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने का उल्लेखनीय कार्य किया गया। वर्ष 2010 में कमाण्डेन्ट , केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान नगर सेना माना कैम्प रायपुर के पद पद पदोन्नत हुये। वे लगभग 8 वर्षों तक संभागीय सेनानी रायुपर तथा सितम्बर 2018 से सीनियर स्टॉफ आफिसर के पद पर नगर सेना मुख्यालय में सेवाएं दे रहे है। अग्निशमन को नगरी प्रशासन से नगर सेना में हस्तांतरित करने में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा। इन्हें वर्ष 2020 में सराहनीय सेवा के लिए भारत के राष्ट्रपति का नागरिक सुरक्षा पदक से पुरूस्कृत किया गया।

 

#Laxmi Prasad

Source : Agency

पाठको की राय