Friday, October 23rd, 2026

लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स बेंच रहा था खाने पीने की सामग्री, हुआ सील

रायपुर
शंकरनगर में ईओडब्ल्यू आफिस के सामने संचालित होने वाले लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स में आइसक्रीम,कोल्ड ड्रिंक व कुछ अन्य खाने पीने का सामान बेंचा जा रहा था। शिकायत मिली थी जब सिविल लाइन पुलिस व औषधि विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे तो शिकायत सही पाया गया। लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर एसडीएम प्रणवसिंग के निर्देश पर औषधि निरीक्षक डा.परमानंद वर्मा ने आगामी आदेश तक उक्त फर्म को सील बंद कर दिया है।

 

#लक्ष्मी मेडिकल

Source : Agency

पाठको की राय