Tuesday, October 20th, 2026

सहायक आरक्षकों के परिवार पर लाठीचार्ज, भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

रायपुर
 सहायक आरक्षकों के परिवारों पर राजधानी रायपुर में लाठीचार्ज की घटना को भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। है। उन्होंने कहा कि सहायक आरक्षकों के परिवारों की मांगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद हल्के में लिया, उनके पास छत्तीसगढ़ के लिए समय नहीं है, उनका पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश चुनाव पर है। इस घटना को लेकर उन्होंने आनन फानन में कमेटी बनाने की घोषणा कर दी।

उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों पर पुलिस की लाठी चलाने से नाराज बीजापुर के मिरतुर थाने के जवानों ने हथियार जमा कर दिया। यह स्थिति राज्य के लिए बेहत खतरनाक है। अपने जायज मांगों के लिए यदि कोई धरना देता है तो सरकार उसकी मांगों को कुचलने का काम करती है। नेताम ने कहा कि राज्य की स्थिति कांग्रेस से संभल नहीं रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। केवल लोगों से झूठे वादे कर रही है। जिन नए जिलों का निर्माण हुआ है उनमें विवाद होने लगा है। मनेंद्रगढ़ और कोरिया में सीमा को लेकर विवाद की स्थिति बनी है।
उन्होंने कहा अराजकता का आलम यह है कि राज्य में अवैध बालू खनन चल रहा है। बोला जाता है कि सीएम हाउस से निर्देश है। इसलिए अधिकारी भी कार्रवाई करने में डरते हैं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में पुलिस वालों की हड़ताल के दौरान भूपेश बघेल ने कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी मांगों का समर्थन किया था। सरकार बनने के एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी करने की घोषणा की थी। वादा पूरा नहीं होने से पुलिस परिवार सड़क पर उतरा था।

 

 

#सहायक आरक्षकों के परिवारों

Source : Agency

पाठको की राय