Tuesday, October 20th, 2026

रीवा के लोगो पॉयलट कुमार गौरव गौतम सहित सतना के पार्षद पुत्र व एक अन्य का आज अंतिम संस्कार

रीवा
बीते दिवस महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसे में रीवा के लोगो पॉयलट कुमार गौरव गौतम सहित सतना के पार्षद पुत्र व एक अन्य जबलपुर के लोको पॉयलट की मौत हो गई थी। इस खबर से जहां जिले में शोक की लहर थी वहीं परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन गौरव का शव लेने महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए थे, मंगलवार को गौरव का शव सतना लाया गया जहां से उनके शव को गृह ग्राम भितरी लाया गया। आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि गौरव गौतम पिता जगनायक गौतम ग्राम भितरी जवा के रहवासी है। बता दें कि वह इकलोते पुत्र थे, इस घटना के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है, पूरे जिले में शोक की लहर है।

 

Source : Agency

पाठको की राय